ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक बनाने का तरीका

0

black forest cake banane ki recipe tarika in hindi किसी का जन्मदिन हो या शादी की सालग्रह, आजकल हर मौके पर केक काटा जाता है, बच्चे तो बहाना ढूदते है केक खाने का| पहले जब में छोटी थी, तब मम्मी हमेशा घर पर ही केक बनाती थी| वो केक सादा सिंपल बिना icing का होता था, फिर उसमें माँ के प्यार का स्वाद था, जो उसे अमूल्य बना देता था|

आजकल बाज़ार में अच्छे से अच्छे डिजाईन वाले cake मिलते है, जो बच्चों को अपनी और आकर्षित करते है और वे वही केक लेने की जिद करने लगते है| आजकल घर में बड़ों के पास समय भी नहीं होता, कि वो बच्चों की फरमाइश पूरी करें| सो जल्दी से बाजार से cake मंगवा लिया जाता है| ये बाजार के केक अक्सर हमारे महीने के बजट को बिगाड़ देते है और कई बार ताजा भी नहीं होते| तो चलिए आपको आपके पसंदीदा केक ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक बनाने का तरीका बताती हूँ, जो आसानी से कम समय में बन जाएगी|

black forest cake banane ki recipe tarika in hindi

ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक बनाने का तरीका black forest cake banane ki recipe tarika in hindi

ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक बनाने की सामग्री (black forest cake banane ke liye saman)–

  • 1 कप मैदा
  • ½ कप पीसी शक्कर
  • 2 tbsp कोको पाउडर
  • 2 tbsp बटर (या फिर घी)
  • 1 tsp बेकिंग पाउडर
  • ½ tsp सोडा
  • ¾ कप मिल्क
  • 1 tsp चॉकलेट एसेंस
  • icing की सामग्री –
  • 250 gm whipped क्रीम
  • 8 – 10 चेरी
  • 2 tbsp शक्कर
  • 50 gm किसी हुई चॉकलेट

ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक बनाने की विधि (black forest cake banane ki vidhi)–

  1. सबसे पहले मैदा (Maida), कोको पाउडर (coco powder), बेकिंग पाउडर और सोडा (Soda) को एक साथ मिला कर छान लेंगे और अलग रख देंगे|
  2. अब एक गहरे बर्तन में पिघला बटर (घी) और शक्कर लेंगे और उसे बीटर या एक चम्मचे के सहायता से अच्छी तरह मिक्स करेंगे|
  3. 5 min बीट करने के बाद थोड़ा थोड़ा करके मैदा का मिक्सचर मिलाते जायेंगे और उसे अच्छे से मिक्स करेंगे| जरुरत के हिसाब से उसमे दूध मिलायेंगे| अब इसमें चॉकलेट एसेंस मिलायेंगे और एक ही डायरेक्शन में चलाते हुए इसे मिलायेंगे|
  4. अब केक बनाने का टिन लेंगे और उसमे घी लगायेंगे फिर उसमे मैदा डस्ट करेंगे| अब cake के घोल को इसमें डालेंगे|
  5. अब माइक्रोवेव को 5 min प्रीहीट करेंगे और उसमे केक को ओवन mode में 200 temp पर 35 – 40 min के लिए रख देंगे| अगर आप के पास माइक्रोवेव नहीं है, तो आप एक बड़ा कुकर ले उसमे एक स्टैंड रखें और उस पर केक का टिन रखें| अब पहले 7-8 min तेज गैस में रखें फिर slow कर 20 से 25 तक और पकाएं| इसके बाद आप इसे खोल कर इसमें चाकू डाल कर देखें अगर चाकू साफ निकलती है इसका मतलब केक हो गया है, अगर नहीं तो 5- 10 min और पका लें|
  6. केक को पूरी तरह से ठंडा होने दे फिर निकालें|

ब्लैक फारेस्ट केक की आइसिंग ( black forest cake ki Icing) –

  1. चॉकलेट केक को अच्छी तरह से ठंडा कर लें और बीच से 2 हिस्सों में काट लें|
  2. अब शक्कर का पानी बनाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म कर उसमे शक्कर डालें और 5 – 6 min पकाएं| इसे भी ठंडा कर लें|
  3. अब केक का निचला हिस्सा ले और इसे एक सर्विंग प्लेट पर रखें| अब इसमें 1 – 2 चम्मच शक्कर का पानी पुरे में फैला लें| अब whipped क्रीम को spatula या चाकू की मदद से पुरे में अच्छे से फैला लें|
  4. अब इस पर केक का दूसरा भाग रखें और उसमे भी शक्कर का पानी डालें और क्रीम फैला लें|
  5. अब क्रीम को केक के चारों और भी अच्छे से लगा कर उसे चाकू की मदद से समतल कर लें| क्रीम केक के उपर और चारों तरफ अच्छे से समतल कर लें|
  6. अब केक के उपर किसी हुई चॉकलेट फैला लें| अब चाहें तो piping बैग की मदद से केक के उपर फूल या कोई भी डिजाईन बना सकते है|
  7. अंत में इसे चेरी से सजाएँ और सबको खिलाएं| आप इसके 6 पीस करके सबको एक पेस्ट्री की तरह भी serve कर सकती है|

बाज़ार से ला कर तो आपने बहुत से केक खाएं होंगे एक बार घर पर भी बना कर देखिये| घर वालों के ख़ुशी भरे चेहरे देख कर आप भी बहुत खुश हो जायेंगे| बच्चों के जन्म दिन में यह केक बनाइये और बच्चों के दोस्तों से ढेर सारी तारीफ पाइए| आपको यह ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक बनाने का तरीका कैसा लगा| आप हमारे कमेंट बॉक्स पर जा कर कमेंट कर सकती और अगर आपकी इस रेसिपी से जुडी कोई परेशानी है तो वो भी आप पूछ सकती है| आप अगर बिना अंडे का तुरंत बनने वाला वनिला चॉकलेट केक बनाना चाहते है, तो पढ़िए|

Other Links


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here