बवासीर के घरेलु नुस्खे | Piles Ka Ilaj In Hindi

0

बवासीर के घरेलु नुस्खे Piles (Bawaseer) Ka Gharelu Ilaj (Upay) In Hindi

बवासीर की बीमारी को पाइल्स भी कहते है, यह कभी भी किसी को भी हो सकती है| विशेषकर ये 50 की उम्र के बाद होती है|

bawaseer ka ilag

बवासीर बीमारी क्या है

बवासीर बीमारी के प्रकार

बवासीर मल में होने वाली परेशानी है, जो एक खतरनाक बीमारी है, जो इन्सान को काफी कष्ट देती है| बवासीर बीमारी 2 तरह की होती है –

अंदरूनी –

इसमें नस की सुजन दिखाई नहीं पढ़ती, लेकिन उसे महसूस किया जा सकता है|

बाहरी –

इसमें सुजन गुदे से साफ तौर पर दिखाई देती है|

बवासीर में मलद्वार वाली जगह में खून की नसों में सुजन आ जाती है| जिससे इन्सान को नियमित कार्य करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है|

बवासीर के कारण एवं लक्षण

 बवासीर के कारण (Reason of Piles)बवासीर के लक्षण (Bawaseer ke lakshan)
1अनियमित दिनचर्यामलाशय में दर्द
2अधिक तेल मसाले व मिर्च वाला खानाशौच के समय खून आना
3पानी कम पीनाखुजली
4अनुवांशिकचक्कर आना
5 थकान
6 भूख ना लगना
7 कब्ज

यह बीमारी होने पर अधिकतर लोग डॉक्टर को दिखाने से कतराते है, शर्म के चलते वो कतराते है और फिर परेशानी बढती चली जाती है| इस परेशानी को हम घर पर आराम से ठीक कर सकते है| मैं आज आपको बवासीर को ठीक करने करने के घरेलु उपचार बताती हूँ|

बवासीर के घरेलु नुस्खे ( Piles Ka Gharelu Ilaj In Hindi)

बर्फ –

बर्फ बवासीर का पहला व सरल उपाय है| यह खून के स्त्राव को कम कर, सुजन भी कम करता है व दर्द में भी आराम मिलता है| बर्फ को कपड़े में लपेटकर प्रभावित जगह में रखें व 10 min तक सिकाई करें| दिन में कई बार ऐसा करें आराम मिलेगा|

एलोवेरा –

एलोवेरा एक नेचुरल तरीका है| एलोवेरा से खुजली जलन कम होती है| यह बाहरी व अंदरूनी दोनों तरह की बवासीर को ठीक करता है|

  • एलोवेरा से उसका जेल निकालकर प्रभावित एरिया में लगाकर मसाज करें, इससे जलन कम होगी|
  • इसके अलावा एलोवेरा को काट कर फ्रीजर में रखें अब इस ठंडी एलोवेरा से प्रभावित जगह पर सिकाई करें|

नीम्बू का रस –

नीम्बू में बहुत सारे पोषक तत्व होते है, जो बवासीर की बीमारी में राहत देता है|

  • कॉटन को नीम्बू के रस में डालें, फिर इसे प्रभावित स्थान में लगायें, शुरू में थोड़ी जलन महसूस होगी, लेकिन थोड़ी ही देर आपको राहत मिलेगी|
  • इसके अलावा 1 कप गर्म दूध में आधा नीम्बू का रस मिलाएं, और तुरंत पी लें| हर 3 घंटे में ऐसा करें पूरी तरह से आराम मिलेगा|
  • आधी- आधी चम्मच नीम्बू का रस, अदरक का रस, पुदीने का रस व शहद मिलाएं| दिन में 1 बार इसे पियें|

ओलिव आयल –

ओलिव आयल एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है, जो बाहरी बवासीर को ठीक करने में सहायक है| यह सुजन वाली खून की नसों को ठीक करता है, जिससे सुजन कम होती है व खून का संचालन सही होता है| 1 चम्मच ओलिव आयल रोज खाना चाइये, आप इसमें सब्जी बनाकर या सलाद में मिलाकर खा सकते है|

बादाम तेल (Almond Oil)

बादाम का तेल भी बाहरी बवासीर में आराम देता है| pure बादाम के तेल में कॉटन भिगो कर प्रभावित जगह में लगायें| ये स्किन को moisture देगा जिससे स्किन में होने वाला खिंचाव खुजली कम होगी| दिन में कई बार ये प्रक्रिया दोहराएँ|

जीरा –

आधा चम्मच भुना पीसा हुआ जीरा को 1 ग्लास गुनगुने पानी में डाल कर दिन में 2-3 बार पियें|

इसके अलावा छाछ में भी जीरा मिला कर पी सकते है| दिन में जितनी बार प्यार लगे पानी की जगह छाछ पियें| 3-4 दिन में खून की नसों में सुजन कम हो जाएगी और बवासीर से आराम मिलेगा|

गुठली –

जामुन व आम की गुठली को सुखाकर पीस लें, अब इस चूर्ण को छाछ या गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच लें|

किशमिश –

मुट्ठी भर किशमिश को पानी में रात भर भिगोयें| अगले दिन सुबह किशमिश को पानी में मसल लें अब खली पेट इसे खाएं| रोजाना ऐसा करें कुछ दिन में ही आराम मिलेगा|

दालचीनी –

आधी चम्मच से भी कम दालचीनी के पाउडर को चम्मच शहद में मिलाएं व रोज एक बार लें| आराम मिलेगा|

अन्य उपाय –
  • बवासीर से बचने के लिए जितना हो सकते तरल पदार्थ ले, पानी तो दिन में 8-10 ग्लास जरुर पियें|
  • ताजे फल व उसका जूस पियें|
  • ताज़ी रेशेदार सब्जियां खाएं, सूप पियें|
  • फाइबर युक्त खाना अधिक से अधिक लें|
  • तेल व मसाले वाला खाना बिल्कुल ना खाएं|
  • अंजीर, खजूर फाइबर युक्त मेवे रोज सुबह खाया करें|

बवासीर के लक्षण होने पर आप ये नुस्खे अपनाएं| ये आपको जल्द आराम देंगे| अगर आपकी तकलीफ ठीक नहीं हो रही है आप डॉक्टर के पास जाने से ना कतराएँ| डॉक्टर आपको सही दवा व तरीका बताएगा| आपके उपर ये घरेलु नुस्खे कितने कारीगर हुए हमें जरुर शेयर करें|

अन्य घरेलु उपाय पढ़े:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here